WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

झारखंड के सांसद धीरज साहू के यहां मिले नगदी 200 करोड़ का मुद्दा MP में भी होगा गर्म,भाजपा करेगी प्रदर्शन

898

झारखंड के सांसद धीरज साहू के यहां मिले नगदी 200 करोड़ का मुद्दा MP में भी होगा गर्म,भाजपा करेगी प्रदर्शन

भोपाल: झारखंड से राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस नेता धीरज साहू के यहां पर मिले 300 करोड़ रुपए का मामला अब मध्यप्रदेश में भी गर्म होगा। भाजपा इस मामले पर कांग्रेस पर हमलावर होने जा रही है। धीरज साहू के जरिए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को और तीखा करने की रणनीति भाजपा ने बनाई है। साहू के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रुपरेखा तैयार कर ली है।

एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की गूंज लोकसभा चुनाव से पहले सुनाई देगी। मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कमलनाथ की 15 महीने की सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर लगातार आरोप लगाए थे। विधानसभा चुनाव जीतते ही अब भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा को फिर मौका मिल गया है। इस बार झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के यहां डाले गए आयकर विभाग के छापों में मिले करोड़ों रुपए को लेकर भाजपा देश भर में कांग्रेस को घेरने जा रही है।

इस क्रम में झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पत्रकार वार्ता कर इस मामले को उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को इसी मुद्दे पर घेरा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने की भी बात की है।