JP Nadda Meeting : समर्पण निधि के लक्ष्य, पार्टी की एकता और असंतोष पर चर्चा  

1057
JP Nadda

JP Nadda Meeting : समर्पण निधि के लक्ष्य, पार्टी की एकता और असंतोष पर चर्चा  

नड्‌डा ने CM, प्रदेश अध्यक्ष, गृहमंत्री, सांसद, प्रदेश संगठन प्रभारी, हितानंद शर्मा के साथ बंद कमरे में बात की

Indore : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब डेढ़ घंटा देरी से शाम 6.15 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। नड्‌डा ने राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उनके साथ थे।

बैठक से करीब दो घंटा की देरी होने से नड्डा के रोड शो में भी विलम्ब हुआ। पार्टी अध्यक्ष के पहुंचने के करीब एक घंटा पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

JP Nadda

यहाँ उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में समर्पण निधि के लक्ष्य, संगठन की मजबूती, गुटबाजी रोकने और चुनाव के पहले की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बूथ विस्तारक की जानकारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली। समर्पण निधि के तहत जिले को 10 करोड़ का लक्ष्य दिया गया, जो आधा भी पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा ढाई साल बाद भी शहर भाजपा की कार्यकारिणी गठित न होने पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश के संगठन से जुड़े सभी बड़े भाजपा नेता इस बैठक में शामिल हुए। निगम-मंडल के अध्यक्षों के साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं की भी परिचय बैठक हुई। बैठक के बाद अंदर से रिसने वाली जानकारियों में बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उभर रही फूट, असंतोष और असहयोग पर भी बातचीत की। पार्टी के एक नेता ने पिछले दिनों सोशल मीडिया के जरिए जो असंतोष व्यक्त किया था, वो बात भी हुई।

सिंधिया गुट के लोगों को तवज्जो न दिए जाने पर भी बात हुई। सिंधिया के साथ कुछ ऐसे नेताओं के पार्टी में शामिल होने की भी बात उठी, जो पार्टी विचारधारा और नीतियों में सही नहीं पाए गए।

इंदौर विकास प्राधिकरण में बाहरी नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की बात भी जेपी नड्डा को बताई गई। बताया गया कि नड्डा ने सबकी बात सुनी, कुछ मुद्दों पर समझाइश दी, पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की। इससे पहले नड्‌डा ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, हितानंद शर्मा के साथ बंद कमरे में चाय पर चर्चा की। प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक के बाद नड्‌डा भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली।

भाजपा कार्यालय पर दोपहर से ही सख्ती हो गई। जेपी नड्डा के कार्यालय पहुंचने से पहले ये सख्ती बढ़ गई। सामान्य लोगों के अलावा उन भाजपा नेताओं को भी इंट्री नहीं दी गई, जिन्हें बैठक के लिए बुलाया नहीं गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी परिचय बैठक के बाद रवाना कर दिया गया।

WhatsApp Image 2022 03 08 at 9.25.37 PM 1

 

भगत की माताजी को श्रद्धासुमन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम करीब साढ़े 4 बजे उज्जैन और देवास होते हुए इंदौर आए। वे सीधे पार्टी के संगठन मंत्री सुहास भगत के निवास पर पहुंचे और उनकी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहाँ से वे सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारी और कोर कमेटी की बैठक ली। बैठक में देरी होने से उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम बदल गया।

Gold & Silver Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी का रूख रहा