WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Centre will solve infighting of two IPS Officers: दो IPS अधिकारियों का झगडा अब केंद्र सुलझायेगा

DPC For IPS Promotion:

हरियाणा काडर का एक IPS अधिकारी अपने पूर्व के बास को दोष मुक्त किए जाने से खुश नहीं है। अपर मुख्य सचिव गृह राजीव कपूर ने अपनी जांच में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक महेश यादव के खिलाफ कोई सुबूत नहीं पाया। कपूर आई पी एस अधिकारी पूरन कुमार की यादव के खिलाफ आरोपों और शिकायत की जांच कर रहे थे। कुमार ने आरोपj लगाया था कि यादव ने उनके मंदिर जाने पर उन्हें (कुमार) काफी परेशान किया। यादव वर्तमान में सेंट्रल डेपुटेशन पर आई बी में है।

यादव के खिलाफ कोई सुबूत न मिलने की रिपोर्ट से कुमार, कपूर से भी नाराज हैं और उन्होंने मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगायी है। इस बीच कुमार ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि, चूंकि मेरी शिकायत का संज्ञान DOPT सचिव ने ले लिया है, ऐसे में कपूर को उनके पद से हटा दिया जाय। कुमार 2001 बैच के आई पी एस अधिकारी हैं। अब सबकी नजर केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी है।