Just Take a Look & Go : चार्ली चैप्लिन ने कहा ‘भिया जरा देख के चलो’ हँसी-मजाक में यातायात नियमों की सीख दी!

325

Just Take a Look & Go : चार्ली चैप्लिन ने कहा ‘भिया जरा देख के चलो’ हँसी-मजाक में यातायात नियमों की सीख दी!

यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को मिठाई खिलाई!

Indore : शहर की यातायात प्रबंधन पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इस कड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत चार्ली चैप्लिन कैरेक्टर बने कलाकार सुरेंद्र सिंह व ट्रैफिक मित्रों की टीम ने वाहन चालकों को जागरूक किया।

सिर पर हेलमेट पहने चार्ली कैरेक्टर ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का महत्व बताया। जो पैदल यात्री बीच चौराहे से असुरक्षित सड़क क्रॉस कर रहे थे, उन्हें ज़ेबरा क्रॉसिंग से सड़क क्रॉस करवाई। ट्रैफिक मित्र श्याम सुंदर बिहानी, अरुण घोलप, नेहा शर्मा ने वाहन चालकों को मिठाई खिलाई। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को शपथ दिलाई कि वे दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनेंगे और चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट बांधेंगे और अन्य वाहन चालकों को भी प्रेरित करेंगे।

नन्हे ट्रैफिक मित्र आदित्य तिवारी ने सड़क सुरक्षा गीत गाकर व ट्रैफिक मित्र काजल, संगीता तिवारी द्वारा तख्तियों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालक काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने यातायात प्रबंधन की इस पहल को सराहा।