Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त तक, जानिए कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!

317

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त तक, जानिए कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!

 

नई दिल्ली: Kailash Mansarovar Yatra: देश में धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त तक चलेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त तक चलेगी। इस दौरान दो मार्गों का उपयोग किया जा सकेगा। पहला मार्ग उत्तराखंड में ‘लिपुलेख दर्रा’ और दूसरा मार्ग सिक्किम में ‘नाथू ला’ के जरिए कैलाश मानसरोवर तक जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा यात्रा से जुड़ी हर जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 19 मई तक आवेदन किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”विदेश मंत्रालय द्वारा चीनी सरकार के समन्वय से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त के दौरान होगी।” इसमें कहा गया है, ”इस वर्ष, 50 यात्रियों के 10 जत्थे उत्तराखंड से होकर लिपुलेख दर्रे को पार करेंगे और 50 यात्रियों के 10 अन्य जत्थे सिक्किम से होकर नाथू ला दर्रे को पार करेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने को लेकर विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “वेबसाइट kmy.gov.in पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यात्रियों का चयन निष्पक्ष, कंप्यूटर-जनित, यादृच्छिक और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर पंजीकरण करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

आवेदकों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है। वेबसाइट पर दिए गए फीडबैक विकल्पों का उपयोग जानकारी प्राप्त करने, अवलोकन दर्ज करने या यात्रा में सुधार के लिए सुझाव देने के लिए किया जा सकता है।