WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kamalnath : कमलनाथ ने कहा ‘भाजपा हमेशा खुद को नेकर से क्यों जोड़ लेती!’

राहुल की यात्रा से भाजपा में घबराहट लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश

WhatsApp Image 2022 09 13 At 3.13.11 PM 696x464

Indore : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही सफलता से भाजपा परेशान है। वह जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। राहुल गांधी के जूते और कपड़ों की बातें की जा रही हैं, लेकिन कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महंगे सूट की चर्चा क्यों नहीं करता। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्टी खुद को नेकर से क्यों जोड़ लेती है।

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। विमानतल पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जलते गणवेश से जुड़े सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुद को नेकर से क्यों जोड़ रही है। यदि आप नेकर पहन लोगे तो क्या भाजपा कार्यकर्ता हो जाओगे! क्या भाजपा के सभी कार्यकर्ता नेकर पहनते हैं। दरअसल, कांग्रेस द्वारा जलते गणवेश (राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की औपचारिक हाफ पैंट) का फोटो ट्वीट किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी बढ़ गई है। कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा है कि ये सब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान होकर यह ध्यान भटकाने की कोशिश है। राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट पर तो बात हो रही, नरेंद्र मोदी के कपड़ों पर बात क्यों नहीं हो रही! दुनिया ने देखा है कि वे ऐसे नेता हैं, जाे दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं।

कमलनाथ ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर शाेक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि उमेश शर्मा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। जब उनके निधन की सूचना आई ताे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था। उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं हुआ। यह दुख की बात है। इससे साबित हाेता है कि भाजपा की अंत में साेच क्या है। हम सभी अलग-अलग विचारधारा के हाे सकते हैं, लेकिन आखिर में हम समाज का हिस्सा हैं।

उन्हाेंने कहा कि आज पूरा प्रदेश घाेटालाें में डूबा है। आज प्रदेश में जाे कर्जा लिया जा रहा है वह किसानाें और बेराेजगाराें के लिए नहीं है। यह इसलिए लिया जा रहा है, ताकि ठेके दिए जा सकें और उससे कमीशन मिल सके। याेजनाओं की चिंता नहीं है कि वह कितने सालाें में पूरी हाेंगी। मप्र अब भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है।

WhatsApp Image 2022 09 13 at 3.12.45 PM 1

विधायक संजय शुक्ला के घर गए
कमलनाथ क्षेत्र क्रमांक-एक से विधायक संजय शुक्ला के घर उनके पिता स्व विष्णुप्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) के निधन पर शाेक व्यक्त करने पहुंचे। इस दाैरान राघाैगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह भी साथ थे। यहां से उन्होंने भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा के भाई फोन पर बात की और उन्हें ढाढस बंधाया। यह भी कहा कि मेरे लायक कोई भी काम हो, तो निसंकोच सीधे मुझे फोन करें। इसके बाद में वे नलखेड़ा के लिए रवाना हो गए।