WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kangana Pulled : शाहरुख पर निशाना साधने के कारण सोशल मीडिया पर कंगना की खिंचाई!

जब 'पठान' की तारीफ की तो लोग बोले 'दीदी के लिए कितना मुश्किल!'

WhatsApp Image 2023 01 26 At 6.59.58 PM

New Delhi : दो साल बाद ट्विटर पर वापसी करने पर कंगना रनौत ने फिर वही हरकतें शुरू कर दी, जिस वजह से उनका ट्विटर एकाउंट सस्पेंड किया गया था। अब उन्होंने शाहरुख खान की फ़िल्म ‘पठान’ पर निशाना साधा। उनको फ़िल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सहन नहीं हो रहे।

कंगना ने शाहरुख की फिल्म पर निशाना साधते हुए ट्वीट में कहा था कि ‘फिल्म इंडस्ट्री ‘मूर्ख’ है, जो फिल्म की सफलता को पैसों से तौलती है।’ जिस दिन पठान रिलीज हुई थी, उसी दिन कंगना ने यह ट्वीट किया था. ऐसे में जब वे पठान देखने पहुंची और फिल्म की तारीफ करने लगीं तो लोग उनकी खिंचाई करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा ‘कंगना के लिए पठान की तारीफ करना कितना मुश्किल रहा होगा!’ एक अन्य ने लिखा ‘कंगना भी तारीफ कर रही है. क्या मैं सही देख रहा हू!’

कुछ समय से शाहरुख और दीपिका की इस फिल्म को लेकर बहुत हंगामा मचा हुआ है। जब फिल्म कल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो इसने कमाई के मामले में सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए। ऐसे में जब कंगना रनौत ‘पठान’ देखने पहुंची तो थिएटर से बाहर निकलने के बाद वे खुद को शाहरुख और फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

कंगना रनौत का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्हें फिल्म पठान के बारे में बात करते हुए देखा गया। इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि सभी सितारे शाहरुख की फिल्म देखने पहुंचे हैं। सभी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वीडियो में विद्युत जामवाल, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, पत्रलेखा और कंगना दिखाई दे रही हैं। कंगना फिल्म के बारे में बात करते हुए कहती हैं ‘हमारे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि पठान फिल्म अच्छा कर रही है!’