KBC : वो 16वां सवाल जिसका सही जवाब देकर कविता बनी करोड़पति!

कोल्हापुर की हाउस वाइफ कविता चावला सीजन की पहली करोड़पति

1200

KBC : वो 16वां सवाल जिसका सही जवाब देकर कविता बनी करोड़पति!

Mumbai : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस 14वें सीजन का हर रोचक होता जा रहा है। सीजन को अपनी पहली करोड़पति मंगलवार को मिल गई। वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हाउस वाइफ हैं। एक करोड़ जीतने बाद कविता 7.5 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं।
कविता चावला ने अपनी सूझबूझ और ज्ञान के दम पर 16 सवालों के सही सवालों देकर 1 करोड़ रुपये जीते हैं। एक करोड़ के लिए सवाल पूछा गया सवाल था ‘अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?’ इस सवाल के चार विकल्प थे : चूहा, खरगोश, कछुआ, चिंपांजी। इस सवाल का सही जवाब ‘कछुआ’ बताया गया और कविता ने इसी सवाल का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते! लेकिन, साढ़े 7 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का जवाब उनके पास नहीं था। जिसकी वजह से कविता आखिरी पड़ाव पर जाकर चूक गईं।
कविता ने अपनी सूझबूझ और ज्ञान के दम पर एक एक करके सवालों के जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीते हैं। एक करोड़ के लिए सवाल पूछा गया कि सवाल था- अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था? इस सवाल के लिए उनके पास चार ऑप्शन थे- चूहा, खरगोश, कछुआ, चिंपांजी। इस इस सवाल का सही जवाब कछुआ था। कविता ने प्रश्न का सही उत्तर देकर 1 करोड़ रुपये की राशि अपने नाम कर ली। वहीं शो के आखिरी सवाल यानी 7.5 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब उनके पास नहीं था। जिसकी वजह से कविता आखिरी पड़ाव पर जाकर चूक गईं।
जिस 17वें सवाल पर कविता चूकी वो सवाल था ‘प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि प्राप्त की थी? ऑप्शन थे : सर्विसेस, आंध्र, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र। इसका सही जवाब आंध्र था। हालांकि कविता को इस बात का दुख है कि उन्हें शो छोड़ना पड़ा लेकिन इस बात की खुशी भी है कि वह सीजन की पहली करोड़पति बनी।