गूंदा हुआ आटा फ्रिज में रखकर दोबारा करते हैं इस्तेमाल? ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक

1829

फ्रिज में आटा रखने के विषय में शास्त्रों में कहा गया है कि बासी खाना भूत का भोजन होता है। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि बचे हुए आटे को फ्रिज में रखने से वह पिंड के समान हो जाता है। इसी कारण भूत-पिशाच इस पिंड को खाने के लिए घर में आना शुरू कर देते हैं। जिन परिवारों में ऐसा नियमित होता है, वहां किसी न किसी प्रकार का रोग और आलस्य हमेशा बना रहता है।

अक्सर ऐसा होता है कि जब रोटियां बनाने के बाद आटा बच जाता है, तो लोग उसे फ्रिज में रख देतें हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। गूंथे हुए आटे फ्रिज में रखने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जी हां, आपको ये पढ़कर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यही सच है, गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं इसके पिछे के कुछ वैज्ञानिक और धार्मिक तथ्य।

क्या आप भी रात को सोने से पहले फ्रिज में रखते हैं गूंथा हुआ आटा? ऐसा करना हो सकता है बेहद खतरनाक

‘ओनली माई हेल्थ’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खातूजा के मुताबिक एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि चपाती ताजे आटे से ही बनाएं. क्‍योंकि इसमें सही मात्रा में पोषक तत्‍व और गुण मौजूद होते हैं। लेकिन अगर आप इसे 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रखते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आटे में कई रासायनिक पदार्थ होते हैं। ऐसे में अगर आप आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखकर तैयार करते हैं तो यह सेहत के लिए भी खराब होता है और न तो देखने में अच्छा लगता है और न ही खाने में अच्छा लगता है.

आटे को फ्रिज में रखने के नुकसान

आटे में बैक्टीरिया की वृद्धि
फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी बना रहता है।फ्रिज में गुथा हुआ आटा रखने के हानिकारक नुकसान के बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है। आयुर्वेद में कहा गया है कि फ्रिज में आटा गूंथकर रखने के बाद रोटी बनाने से रोटी का स्वाद पूरी तरह बदल जाता है।

पेट की समस्या
जो लोग लंबे समय तक फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करते हैं उन्हें अक्सर पेट की समस्या हो जाती है। इसके कारण कई प्रकार की रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं। इससे मायकोटॉक्सिन बढ़ सकता है। यह आंत के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे एसिडिटी, अपच और पेट दर्द। इसके अलावा बासी आटे में फंगस पनप जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। पेट में खतरनाक इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है।