WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

: कोर्ट ने केजरीवाल को 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा!

ED ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नष्ट करने का आरोप लगाया!

Kejriwal Sent on 7 Day Remand : कोर्ट ने केजरीवाल को 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा!

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट (पीएमएलए) में पेश किया गया। ईडी ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी। लेकिन, केजरीवाल को 7 दिन रिमांड पर भेजा गया। वे 28 मार्च तक ED हिरासत में रहेंगे। उनके वकील अभिषेक मनु संघवी ने इसका विरोध किया। जबकि, ईडी ने कहा कि इस मामले में भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नष्ट करने का इतिहास है। बड़ी संख्या में फोन नष्ट किए गए हैं। इसके बावजूद ईडी ने जांच की।

ईडी की ओर से कहा गया कि अभियोजन मामले का परीक्षण किया गया और सुप्रीम कोर्ट ने इसे बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी चीजों को परखा और मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया। जांच की कई परते हैं, हमें इस मामले में तह तक जाना है। इसीलिए केजरीवाल की रिमांड जरूरी है। ईडी ने कहा कि आरोपी यह तय नहीं करेगा कि गिरफ्तारी की जरूरत है या नहीं। यह पूरी तरीके से जांच अधिकारी के विवेक पर निर्भर करता है कि कब उसे गिरफ्तारी की जरूरत है।

Kejriwal Sent on 7 Day Remand

दिल्ली शराब नीति केस में गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम ने गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची। जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहले ईडी हेडक्वार्टर लाया गया।

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उनकी रिमांड पर सुनवाई हुई। जांच एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है। साथ ही केजरीवाल को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया।

Kejriwal Sent on 7 Day Remand

ईडी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ। ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने तो अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने दलीलें रखीं।

केजरीवाल को गुरुवार 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात ED की लॉकअप में कटी। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुबह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच के सामने कुछ ही देर बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस लेने की गुजारिश की।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है। इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। ट्रायल कोर्ट में हम पहले रिमांड प्रोसीडिंग पर लड़ेंगे और फिर एक और याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट आएंगे।

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के ITO में प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी CM केजरीवाल के घर उनके परिवार से मिलने जा सकते हैं।