Khajrana Ganesh Mandir : पुजारियों का मानदेय बढ़ेगा,

एवजी पुजारी अब नए वाहनों की पूजा नहीं कर सकेंगे

991
Khajrana Ganesh Mandir

Khajrana Ganesh Mandir : पुजारियों का मानदेय बढ़ेगा, पर सशर्त

एक लाख 75 हजार करने की सुगबुगाहट

Indore : खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir) के पुजारियों का मानदेय एक लाख से बढ़ाकर एक लाख 75 हजार करने की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई। पर, मंदिर प्रशासक और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने फिलहाल टाल दिया। दान पेटियों में एक करोड़ से ज्यादा राशि निकलने के बाद अब एक बार फिर पुजारियों द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

ganesh 1 7060108 835x547 m

मंदिर की प्रबंध समिति (Temple Management Committee) की होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। मंदिर प्रशासक (Temple Administrator) द्वारा व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने मन्दिर में आने वाले नए वाहनों की पूजा के लिए आपस मे झगड़ने वाले 20-25 एवजी पुजारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सिर्फ पूजा की रसीद काटने के बाद अधिकृत पुजारियों द्वारा ही नए वाहनों की पूजा की जा रही है। इन सभी एवजी पुजारियों द्वारा मन्दिर परिसर में नशा करने जैसी हरकतों की शिकायतें लगातार प्रशासक तक पहुच रही थी।

khajrana ganesh

बताया जाता है कि प्रशासक मंदिर के पुजारियों द्वारा भारी मानदेय लेने के बावजूद कटोरे रखकर भक्तों से चढ़ोत्तरी लिए जाने के पक्ष में नहीं है। पुजारियों का मानदेय बढाने के पहले यह शर्त रख सकती हैं कि पुजारी पहले अपने कटोरे हटाएं। 2 माह तक इस व्यवस्था को देखने के बाद ही मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। प्रशासक के प्रयासों से मंदिर की व्यवस्थाओं में कई तरह के सुधार हुए हैं। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में मंदिर में बड़ी संख्या में एवजी पुजारियों के बारे में भी निर्णय लिया जा सकता है।

Also Read ;Flashback : मजदूर आंदोलन का वो दौर और हिंसा का सामना

बताया गया कि भविष्य में एवजी पुजारियों की संख्या को भी सीमित किया जा सकता है। मंदिर के अधिकृत पुजारियों को दो-दो सहायक पुजारी ही रखने की इजाजत दी जा सकती है। सहायक पुजारियों को मंदिर प्रबंध समिति (Temple Management Committee) द्वारा पहचान पत्र भी दिए जाने की योजना है। इन सहायक पुजारियों के बारे में पूरी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के पास उपलब्ध रहेगी।