WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: निकाय चुनाव में भाजपा एक बार फिर बाजी मारने में कामयाब

नगरीय-पंचायत चुनावों में एक बार फिर पंद्रह साल बनाम पंद्रह माह ...

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन. जिले में 6 शहरो में हुए निकाय चुनाव में भाजपा एक बार फिर बाजी मारने में कामयाब हुई है। खरगोन, बड़वाह नगरपालिका और करही पाडल्या, बिस्टान नगरपरिषद में भाजपा का कब्जा हुआ है।

हालाँकि पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय कसरावद में और सनावद नगरपालिका जहाँ से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में गये थे, दोनों जगह भाजपा की करारी हार हुई है।

खरगोन नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 19 कांग्रेस के 4 पार्षद और निर्दलीय 7 पार्षद जीते हैं। खरगोन शहर में ओवैसी की पार्टी ने एन्ट्री कर ली है। पार्टी के 3 षार्षद जीते हैं। वार्ड 2 से अरूण उपाध्याय ने हिन्दू होते हुए एआईएमआईएम पार्टी से बाजी मारने में कामयाब रही है।

करही पाडल्या भाजपा ने 8 कांग्रेस 7, सनावद नगरपालिका में कांग्रेस 11, भाजपा 7, कसरावद नगर परिषद कांग्रेस 10, भाजपा 4 निर्दलीय 1, बिस्टान नगर परिषद कांग्रेस 6, भाजपा 7 निर्दलीय  2 जीतने में कामयाब हुए हैं। इसी प्रकार बड़वाह नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा 9 कांग्रेस 4 निर्दलीय 5 पार्षद जीते हैं।

जिले के 6 निकाय में से 4 निकाय में जीत के बाद भाजपा का जश्न जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया है। भाजपा की जीत के साथ ही खरगोन शहर में सीएम शिवराज सिंह और पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पार्षदों की बधाई के बैनर लग गये हैं। भाजपा के झंडे लहरा रहे है।

न्यूज 18 ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर से खास बातचीत की। राठौर का कहना है कि खरगोन नगरपालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। जिले में 4 निकाय में भाजपा ने जीत हासिल की है। कसरावद और सनावद की हार का चिन्तन करेगी। जो कमी रही है 2023 और 2024 के चुनाव में कार्यकर्ता दूर करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पीएम नरेन्द्र मोदी की विकास की योजना और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।