Different Colours Of Khargone Police Holi: होली के रंग में सराबोर.. कलेक्टर,DIG और SP

पुलिस होली का रहा आकर्षण, SP का गाना और SDM का डांस

Khargone News: Collector, DIG और SP के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होलीDifferent Colours Of Khargone Police Holi: होली के रंग में सराबोर.. कलेक्टर,DIG और SP

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone: मध्यप्रदेश में खरगोन की पुलिस लाईन में आज होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस होली में शामिल कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, डीआईजी तिलकसिंह, एसपी धर्मवीर सिंह ने भी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह का अलग ही अन्दाज नजर आया। होली के रंग में नृत्य के साथ ही एसपी ने गाना भी गाया।

होली के त्यौहार की कानून व्यवस्था में व्यस्त पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने आज जमकर होली खेलकर होली का खुमार निकाला। खास बात यह थी कि पुलिस लाइन में आज प्राकृतिक और सूखे रंग से होली खेली गई थी। होली खेलने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आम हो या खास सबने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान आर्केस्ट्रा के गानों की धुन पर पुलिसकर्मियों का डांस अलग ही नजर आ रहा था। आनंद, उत्साह उमंग और मस्ती में पुलिसकर्मी झूमते नजर आये। इस दौरान रंगों में सराबोर सब लोगों में कोई समझ नहीं आ रहा था कि कौन अधिकारी है और कौन पुलिसकर्मी है। बड़ी संख्या में पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

इस दौरान कलेक्टर और एसपी का मानना था कि रंगों का त्यौहार आपसी भाई चारा बढ़ाने का त्यौहार है। उत्साह का त्यौहार है। एक साथ होली का त्यौहार मनाने के बाद काननू व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा मिलेगी।