Khargone News: युवक को शादी कराने वाले दलाल ने मारी गोली, मचा हड़कंप

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के बिस्टान थाने के मोघन गांव के पास एक युवक को शादी कराने वाले दलाल ने गोली मारने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।

गंभीर अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को पेट के पास गोली लगी है।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर घायल युवक सुरेश बापुराव का एक्सरे कर पता लगा रहे है की गोली पेट के पास फंसी तो नहीं है।

बताया जा रहा है कि युवक सुरेश बापुराव ने उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 28 मार्च 2022 को कोर्ट मैरेज की थी। शादी के बाद पैसे के लेन देन को लेकर साले कैलाश और रायसिंह से विवाद चल रहा था।

सुरेश बापुराव का आरोप है कि 2 लाख रूपये शादी के बाद अपने सालो को दे दिये थे।

बाद में दलाल गोरेलाल के माध्यम से आरोपियों ने खंडवा जिले के खालवा के राहुल को उसकी पत्नी को बेच दिया था। पत्नी को वापस देने के लिये तीन लाख रूपये आरोपी मांग रहे थे।

आज जब अपनी पत्नी को वापस लेने पहुंचे तो दो सालों  सहित दलाल गोरेलाल ने मारपीट की और दलाल गोरेलाल अवैध पिस्टल से गोली मारकर फरार हो गया।

मौके पर डायल 100 की सूचना के बाद घायल सुरेश बापुराव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल सुरेश दलाल गोरेलाल पर पत्नी को बेचने का भी आरोप लगा रहा है। सुरेश ने पत्नी को कब्जे से छुड़ाने के लिए 3 लाख रूपये छिनने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है।

बिस्टान थाने के मोघन गांव की घटना से हड़कंप मच गया है।

 

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक वास्के का कहना है कि गोली लगने से घायल सुरेश का उपचार किया जा रहा है।

गोली लगी है लेकिन कहाँ फंसी है उसकी जाँच की जा रही है।

हालाँकि पूरे मामले को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि हर तथ्य की विवेचना की जा रही है।

गोली मारी गई है लेकिन युवक खतरे से बाहर है। पीड़ित को गोली मारने वाले युवती के रिश्तेदार हैं। पीड़ित पहले लड़की को भगाकर ले गया था।

बाद में विवाद हुआ, पुलिस विवेचना कर रही है।

सही तथ्य जाँच में आने पर कार्यवाही की जायेगी। घायल पीड़ित के हर आरोप की जाँच कराई जायेगी। विवेचना और जाँच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, धर्मवीर सिंह यादव (एसपी, खरगोन)-