मंदसौर में खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट स्टेट लीग सम्पन्न

76

मंदसौर में खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट स्टेट लीग सम्पन्न

प्रतियोगिता में सीनियर और जुनियर में देवास एवं सब-जुनियर में मंदसौर जिला रहा प्रथम – 700 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर| जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष विजय कोठारी ने बताया कि कौशल्या रिसॉर्ट में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट स्टेट लीग ( महिला) मध्य प्रदेश का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में 700 से अधिक महिला खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.52.52 1

सब जूनियर वर्ग में मंदसौर प्रथम, भोपाल द्वितीय तथा रीवा तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में देवास प्रथम, रतलाम द्वितीय और राजगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में देवास ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालाघाट द्वितीय और जबलपुर तृतीय रहा। इस प्रतियोगिता में नेशनल इंटरनेशनल स्तर के महिला खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंदसौर प्रेस क्लब अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राणा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ने की। संस्था संरक्षक अनिल कियावत, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, मप्र पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, सचिव अभय श्रीवास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, उत्तर मंडल मंत्री दिनेश चंदवानी, प्रयास सेवा समिति की मंजू कोठारी, लता लालवानी, पूर्व डीएसपी अब्दुल रशीद खान, समाजसेवी सीतेश बसेर मंचासीन रहे।

सभी अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर ऑफिशियल्स, कोच मेनेजर एवं वॉलेंटियर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.52.52 2

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संरक्षक अनिल कियावत ने दिया तथा नेशनल स्पोर्ट्स की रूपरेखा अभय श्रीवास ने बताई।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख ने सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक टीम वर्क हैं और सभी ने एक टीम के रूप में बेहतरीन कार्य किया और आयोजन को सफल बनाया। अतिथियों का स्वागत सैयद आफताब आलम, असलम खान, सुनील हीवे ग्वाला, अशोक गहलोत, कमलेश डोसी, धर्मेंद्र सिंह रानेरा, हितेश सालवी, शाहिद हुसैन, दीनदयाल भावसार और संजय चौहान ने किया।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.52.53

संचालन जिला एसोसिएशन के सचिव गगन कुरील ने किया तथा आभार जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने माना।