Khelo India : अगले ‘खेलों इंडिया’ यूथ गेम्स की मेजबानी MP करेगा, आज घोषणा!

जानिए किन 8 शहरों में होगा यह खेल का यह भव्य आयोजन

427

Khelo India : अगले ‘खेलों इंडिया’ यूथ गेम्स की मेजबानी MP करेगा, आज घोषणा!

New Delhi : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में ‘खेल अलंकरण समारोह’ और ‘खेलो इंडिया प्रोग्राम’ में शामिल होंगे। इसमें ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ की घोषणा होगी। इस कार्यक्रम को सीएम शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के पांचवें संस्करण का आयोजन MP के 8 शहरों में होगा। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर और बालाघाट शामिल हैं।
दिल्ली में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन होगा

2018 में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हुआ था। अभी तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम), पंचकुला (हरियाणा) में यूथ गेम्स का आयोजन हो चुका है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 30 खेलों में करीब 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। नेशनल गेम्स की तर्ज पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की शुरुआत की गई थी। यह एक मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट है और इस आयोजन में 22 साल से कम उम्र के खिलाड़ी ही भाग लेते हैं। यूथ गेम्स की वजह से ही देश को कई स्टार खिलाड़ी मिले हैं, जिनमें मनु भाकर, सौरभ चौधरी, मेहुली घोष, हिमा दास, उन्नति हुड्डा, आकर्षि कश्यप आदि का नाम शामिल है।

IMG 20221020 WA0018

इससे पहले बुधवार को सीएम शिवराज ने खेलों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान CM ने यूथ गेम्स की बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर गांव में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाए जाएं। ग्रामीण विकास विभाग इसमें सहयोग करे। आनंद के लिए भी खेल जरूरी है, इसलिए आनंद विभाग के साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियां भी की जाए। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का पीपीपी मॉडल पर विकास हो!