WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lakhimpur Kheri Case : दो लड़कियों का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या, 6 गिरफ्तार   

आरोपियों ने पहले दोस्ती की, उसके बाद ये कांड करके सबूत छुपाए 

1310

Lakhimpur Kheri Case : दो लड़कियों का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या, 6 गिरफ्तार   

Lakhimpur Kheri (UP) : किसान आंदोलन के समय देशभर में चर्चित हुआ क़स्बा लखीमपुर खीरी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। यहां दो दलित नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया फिर दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों बहनों के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक लड़कियों की मां ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों ने लड़कियों को घर से निकाला। घसीटते हुए ले गए। लड़कियों से रेप किया। फिर मारकर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है। घटना निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन गांव की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटू को हिरासत में लिया था। उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी कि आरोपियों ने पहले लड़कियों से दोस्ती की और फिर दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी। दो आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और लालपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस कांड में छोटू पुत्र चेतराम गौतम को गिरफ्तार किया गया है। यह तमोली पुरबा का रहने वाला है। यह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। उसके अलावा पांच अन्य लड़कों को गिरफ्तारी की।

आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। पुलिस का कहना है कि इन लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। आरोपियों ने लड़कियों की मर्जी के खिलाफ उनसे संबंध बनाए। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 306 और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों बहनों को पहले अगवा किया गया। उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म करके उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग बहनों की मां की लिखित शिकायत के बाद FIR दर्ज की है। एक नामज़द और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। जिसमें पोक्सो एक्ट, रेप और हत्या जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई। इस घटना के बाद पीड़ित के घरवालों ने पुलिस पर शव को जबरदस्ती कब्जे में लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। इस दौरान पुलिस और गांववालों के बीच तीखी झड़प भी हुई और नाराज गांववालों ने जाम लगा दिया।