Land Records Digitization : लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर सम्मानित!

राष्ट्रपति ने इंदौर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को 'भूमि सम्मान' दिया!

859

Land Records Digitization : लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर सम्मानित!

 

Indore : जिले को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवमयी उपलब्धि प्राप्त हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘भूमि सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधीक्षक भू अभिलेख अनिल मेहता भी साथ थे।
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रपति के हाथों कलेक्टर को यह सम्मान मिला। उन्हें यह पुरस्कार भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए इंदौर जिले को का चयन किया गया।
गौरतलब है कि इंदौर जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किए जाने से विभागीय कार्यों में सरलता के साथ-साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं भूमि संबंधी ज्यादातर काम जैसे जमाबंदी, परिमार्जन, अन्य प्रमाण पत्र, विशेष सर्वेक्षण अब लोग अपने घर बैठे ही करवा सकते है। इससे भविष्य में भूमि विवाद को कम करने में भी सफलता मिलेगी।
इंदौर कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में राज्य सरकार की योजनाएं, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से और उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करने और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पहले जब लोगों को एक सुधार के लिए कई दिनों तक दफ़्तर का चक्कर काटना पड़ता था,अब यह कार्य आसानी से हो रहा है, जिससे उन्हें सुकून मिल रहा है.

President honored Vidisha Collector: विदिशा के कलेक्टर भार्गव को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित