Leaving BJP in Congress : मंत्री कमल पटेल के इलाके वाले कई BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल!

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों में कोई पदाधिकारी नहीं!

412

Leaving BJP in Congress : मंत्री कमल पटेल के इलाके वाले कई BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल!

Bhopal : इन दिनों मध्यप्रदेश की राजनीति में अदल-बदल दौर चल रहा है। कुछ नेता और कार्यकर्ता भाजपा से कांग्रेस में जा रहे हैं तो कहीं स्थिति इसके उलट है। लेकिन, भाजपा छोड़कर कांग्रेस के पाले में आने वालों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के विधानसभा क्षेत्र के 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। वे पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने के नेतृत्व 100 से अधिक वाहनों से भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस में आने वाले नेताओं का कहना है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। कुछ ही लोगों को तवज्जो दी जा रही है। जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। जबकि, पार्टी के हर आंदोलन में हमारे द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता रहा है। अब अपमान सहन नहीं होता। जिसके चलते पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने एवं जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली जा रही है।

IMG 20230523 WA0032

भाजपा छोड़ने वालों में कोई पार्टी पदाधिकारी नहीं
कमल पटेल के विधायक प्रतिनिधि उदयसिंह चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का जो आंकड़ा बता रहे है, वह झूठ है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग कांग्रेस में शामिल हुए है, वे भाजपा के किसी भी पद पर नहीं रहे है। वे लोग पहले से ही कांग्रेसी रहे है। जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए है उनका कोई जनाधार भी नहीं है। इससे भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कांग्रेस नेता केवल झूठी वाहवाही लूट रहे है।

इससे कांग्रेस को फायदा मिलेगा
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने का कहना है कि भाजपा के शासन में लोग त्रस्त होकर अपनी मर्जी से कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। आज भी भाजपा से जुड़े लोग कांग्रेस में शामिल हुए है। जिससे संगठन को आगामी चुनाव में फायदा मिलेगा।

दीपक सारण भी कांग्रेस में शामिल
2020 के सितंबर महीने में अतरसमा में किसान लक्ष्मीनारायण जाट ने कर्ज से परेशान होकर खुदखुशी कर की थी। पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस का एक दल पहुंचा था। जिसमें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, अरुण यादव एवं कुणाल चौधरी पंहुचे थे। इस दौरान उन्हें गांव के लोगों ने खदेड़ा था। जिनमें कांग्रेस में शामिल होने वाला अतरसमा गांव का दीपक सारण भी शामिल था। दीपक सारण आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पीसीसी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गया है।