कई क्षेत्रों में कांग्रेस नेता नहीं कर रहे काम,PCC पहुंच रही शिकायतें, नेता जुटे मनाने में!

274

कई क्षेत्रों में कांग्रेस नेता नहीं कर रहे काम,PCC पहुंच रही शिकायतें, नेता जुटे मनाने में!

 

भोपाल:प्रदेश में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो गया। मतदान के दो दिन पूर्व तक कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में कई नेता काम नहीं कर रहे थे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक शिकयतों का दौर चल रहा है। इनमें से कुछ को ऐन वक्त पर मनाया गया, लेकिन फिर भी कई स्थानों से बड़ी संख्या में शिकायतें आई है।

*उम्मीदवारों ने की शिकायतें* 

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में टीकमगढ़ से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। यहां से वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकी और हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़ी कविता अहिरवार को लेकर शिकायत आई है। वे कांग्रेस उम्मीदवार का काम नहीं कर रही है। यहां से कांग्रेस के पंकज अहिरवार उम्मीदवार हैं। वहीं कुछ अन्य नेताओं की भी काम नहीं करने की शिकायतें यहां पर पहुंची हैं। इसी तरह रीवा में भी कांग्रेस के महापौर अजय मिश्रा भी सक्रिय नहीं हैं। उनकी भी जानकारी रीवा जिला कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में आई है।

वहीं खजुराहो सीट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नहीं होने से दोनों दलों ने आॅल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को अपना समर्थन दिया है। प्रजापति की ओर से लगातार यह शिकायतें आ रही है कि कांग्रेस के अधिकांश नेता उनके लिए काम नहीं कर रहे हैं। इन सभी शिकायतों के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इन सभी नेताओं से संपर्क किया है। इनमें से कुछ मान गए तो कुछ ने फिर भी काम नहीं किया।