कुष्ठ बस्ती में प्रारंभ हुआ कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा!

सक्षम सविता प्रकोष्ठ की पहल!

420

कुष्ठ बस्ती में प्रारंभ हुआ कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा!

Ratlam : विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सक्षम सविता प्रकोष्ठ द्वारा मोतीनगर कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोग समाप्त करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उपस्थित कुष्ठ रोगियों का फूल मालाओं से सम्मानित कर किया गया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को भयमुक्त होकर इलाज कराना चाहिए, इसका इलाज अब आसान हो गया हैं, समय पर इलाज करने पर यह जड़मूल से समाप्त हो जाता हैं। सक्षम देश मे दिव्यांगो के सशक्तीकरण एवं विकास को लेकर कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन हैं। सविता प्रकोष्ठ कुष्ठ रोगियों के कल्याण व रोग को समाप्त करने के लिए सतत काम कर रहा हैं।

IMG 20240131 WA0057

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सक्षम सविता प्रकोष्ठ के जनजागृति अभियान पखवाड़े की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की मोदीजी कि सरकार कुष्ठ रोगियों के कल्याण एवं रोग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा ने कहा कि कुष्ठ बस्ती में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा कर इसे आदर्श बस्ती का स्वरूप दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय के कुष्ठ प्रभारी शरद शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित जनसमूह को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने व सहयोग करने की शपथ दिलाई।

IMG 20240131 WA0056

सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि कुष्ठ रोग निवारण व इसको लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रांत मे यह अभियान चलाया जाएगा।

IMG 20240131 WA0059

अतिथियों ने फल व मिठाई का वितरण किया तथा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक पार्वती बाई चौहान को चिकित्सा सामग्री सोपी।कार्यक्रम में दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा, सक्षम जिला सचिव महेंद्र भरकुंदीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, यतीन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र रायक, वाजीद खान, नरेश पाटीदार, कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश ओझा, सुनील जोशी, अश्विन सिसौदिया, गौरव जैन, अरविंद शर्मा, मोहनलाल पाटीदार, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयेश राठौर ने किया आभार सक्षम के जिला सचिव महेन्द्र भरकूंदीया ने माना।