WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Leopard Movement Found : सुपर कॉरिडोर इलाके में फिर तेंदुए का मूवमेंट मिला, गाय को शिकार बनाया!

वन विभाग ने रहवासियों को सावधान रहने की अपील की!

Leopard Movement Found : सुपर कॉरिडोर इलाके में फिर तेंदुए का मूवमेंट मिला, गाय को शिकार बनाया!

 

Indore : सुपर कॉरिडोर इलाके में 13 दिनों से तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी मिल रही है। नैनोद इलाके में उसने एक गाय पर भी हमला किया। रहवासियों ने रात में यहां घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। करीब 12 दिन पहले सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस परिसर में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद से ही वन विभाग का अमला लगातार तेंदुए की सर्चिंग कर रहा है। तेंदुए की खबर मिलते ही क्षेत्र के रहवासियों में घबराहट है। वन विभाग के डीएफओ ने कहा कि तेंदुआ भूखा है, इसलिए उसने गाय पर हमला किया। वो कभी भी छोटे बच्चों पर भी हमला कर सकता है, इसलिए घर में ही रहें।

बताया गया कि तेंदुए ने नैनोद क्षेत्र में गाय पर हमला किया जब नैनोद पशु चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। बताया गया कि गाय के शरीर पर चोट के जो निशान, वह तेंदुए के हमले के है। वहीं वन विभाग भी अलर्ट हो गई है। अब वन विभाग थर्मल ड्रोन से रात में नैनोद क्षेत्र में सर्चिंग करेगा।

करीब दो सप्ताह बाद भी वन विभाग की पकड़ में तेंदुआ नहीं आया। लेकिन, सारी जानकारी के बाद भी सुपर कॉरिडोर इलाके में कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों व संचालन हो रहा है। पर, प्रशासन या शिक्षा विभाग ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई छुट्टी या किसी अन्य विकल्प नहीं तलाशा है। तेंदुए की आहट से अभिभावकों में भी हड़कंप है। बताया जा रहा है कि बहुत से अभिभावक जिनके बच्चे क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। बहुत से पालक स्वयं बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे हैं और वापस लेकर आते हैं।