Light Rain in Indore : इंदौर के कई इलाकों में दोपहर 2 बजे में हल्की बारिश!    

पारा गिरा, पर उमस बढ़ी, बारिश होने से बार-बार बत्ती गुल हुई!

135

Light Rain in Indore : इंदौर के कई इलाकों में दोपहर 2 बजे में हल्की बारिश!    

Indore : सोमवार दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच शहर के कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई। पश्चिमी इलाके में पानी तेज गिरा, जबकि पूर्वी इलाके में हल्की बारिश हुई से। इस बारिश से उमस बढ़ गई। पारा भी लुढ़का, अनुमान है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। दोपहर 1-30 बजे के बीच शहर के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो गई। हल्की बारिश के चलते बार-बार बत्ती गुल होती रहीं।

कुछ देर तक बूंदाबांदी होती रही, साथ ही बादल भी गरजते रहे। तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार शाम तक इंदौर और आसपास हल्की बारिश भी हो सकती है। एक हफ्ते से तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। चार दिन पहले तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। रविवार को दिनभर बादलों का दौर रहा। इस दौरान दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। इस दौरान उमस के कारण गर्मी महसूस होती रही। दिन का तापमान औसत से 1 डिग्री कम बना हुआ है।

IMG 20240422 WA0053

शनिवार को दिन का तापमान 38.8 (सामान्य) डिग्री और रात का तापमान 24.5 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर ऐसी ही स्थिति रही। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा रही। धूप नहीं होने से गर्म हवा नहीं थी। लेकिन, उमस से लोग परेशान हुए। दोपहर में तापमान 37.1 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात को गर्मी रही और तापमान 24.6 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 2 दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 25 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं उमस का असर भी दिखाई देगा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर है। इंदौर में अभी इसका खास असर नहीं है।