WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt in Action : इस साल लोकायुक्त ने 3 साल में सबसे ज्यादा चालान पेश किए!

विभिन्न मामलों में इस बार 87 चालान कोर्ट में पेश किए गए!

WhatsApp Image 2023 12 29 At 2.28.21 PM

Lokayukt in Action : इस साल लोकायुक्त ने 3 साल में सबसे ज्यादा चालान पेश किए!

Bhopal : इस साल लोकायुक्त ने तीन साल के मुकाबले सबसे ज्यादा चालान कोर्ट में पेश किए। इस साल 43 मामले दर्ज किए। प्रदेश में चर्चित रहे पैरा मेडिकल घोटाले में ही 40 के करीब चालान पेश किए गए। इनमें करीब 40 छात्र और कॉलेज संचालकों को आरोपी बनाया है। 15 से 20 को कोर्ट ने सीधे जेल भेज दिया। अभी तक इनकी जमानत भी नहीं हुई।

इस साल चालान के मामले में लोकायुक्त ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार कुल जमा 87 चालान पेश किए गए हैं। 2020 में 15, 2021 में 36, 2022 में 37 चालान पेश किए थे। विशेष न्यायालयों द्वारा 21 मामलों में भ्रष्टों को जेल भेजा गया। इस साल अनुपातहीन संपत्ति के 5 मामले दर्ज किए गए। 2022 में 2 मामले दर्ज हुए थे। एक मामला तत्कालीन धार एसडीएम वीरेंद्र कटारे के विरुद्ध दर्ज किया था। बाद में यह प्रकरण ग्वालियर ट्रांसफर कर दिया था। इसके अलावा एक आईपीएस के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। सभी मामलों में जांच जारी है।

सहकारिता विभाग के सब ऑडिटर एमएम श्रीवास्तव और जेल में सजा काट रहे सेंधवा जनपद के सीईओ लाखन सिंह राजपूत को 5-5 लाख रिश्वत मांगने पर सजा सुनाई। कोर्ट ने उनकी संपत्ति राजसात करने के साथ ही 4 साल की सजा भी सुनाई और 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति, रिश्वतखोरी के मामले में 2000 के नोट भी जब्त किए थे। इन नोटों की फोटोकॉपी कराई गई और संबंधित प्रकरणों में नोट की फोटोकॉपी सबूत के तौर पर रखी गई है।