WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: वन कर्मी ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

Damoh: दमोह जिले में मडियादो क्षेत्र के वन विभाग के कर्मचारी को आज लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पन्ना टाइगर रिजर्व के वनरक्षक जितेंद्र पटेल को ₹10000 की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने इस संबंध में वनरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया है।