
Lokayukt Trap: नगर पालिका का बाबू ₹40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, निलंबन से बहाली की एवज में मांग रहे थे रिश्वत
शिवपुरी: लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर में आज शिवपुरी नगर पालिका के एक बाबू को ₹40000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री हरिवल्लभ चंदौरिया ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 16/04/2026 को आवेदन किया कि आवेदक को निलंबन से बहाली कराने के एवज में शिवपुरी नगर पालिका के स्थापना शाखा के बाबू भगवान लाल करोसिया द्वारा 60000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया। मांग वार्ता के दौरान 20000/- रु.आरोपी भगवान लाल ने आवेदक से ले लिए तथा शेष बचे 40000/- रुपए दिनांक 18/04/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।
आज दिनांक को आरोपी भगवान लाल,स्वयं के घर के पास हरिजन बस्ती कोतवाली के पीछे शिवपुरी में शेष रिश्वत राशि 40000/रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल -निरीक्षक बलराम राजावत,(प्रभारीटीम) ,निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा , निरीक्षक उपेंद्र दुबे प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवीर, आरक्षक गण– राजीव तिवारी, अंकेश शर्मा, रवि सिंह।





