Lokayukt Trap: 14 हजार की रिश्वत लेते PHED के पंप अटेंडेंट रंगे हाथों पकड़े गए

76
Lokayukt Trap

Lokayukt Trap: 14 हजार की रिश्वत लेते PHED के पंप अटेंडेंट रंगे हाथों पकड़े गए

छिंदवाड़ा: Lokayukt Trap: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने आज छिंदवाड़ा में 14 हजार की रिश्वत लेते PHED के पंप अटेंडेंट को रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक सौरभ मिश्रा द्वारा PHED छिंदवाड़ा में निर्माण कार्य का ठेका लिया गया है। आवेदक द्वारा कुल काम का 30% पूर्ण करने पर उसके खाते में 4,11,665 रुपए प्राप्त हुये है। रुपए खाते में आने पर PHED छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू के द्वारा आवेदक से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग जा रही है।जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की।

Also Read: Lokayukt Big Action: इंदौर में EE सहित PWD के 3 इंजीनियर ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायत सत्यापन के दौरान संदेश गजभिए द्वारा दर्पण मिश्रा से बात करने को कहा गया दर्पण मिश्रा से मिलने पर 14000 रुपए लेनदेन की बात तय होने पर दर्पण मिश्रा एवं संदेश बाबू 14000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गये। आज दिनांक 21.04.26 को आरोपी दर्पण मिश्रा, पद- पंप अटेंडेंट, कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा को आवेदक से ₹14000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य* – टी एल ओ निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।