Lokayukt Trap: परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

68

Lokayukt Trap: परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। Lokayukt Trap: लोकेट पुलिस इंदौर की टीम ने आज धार में परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

धार मुख्यालय पर आज जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे को लोकायुक्त टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पूरे जिले के 122 शासकीय स्कूलों के लिए 3 करोड 42 लाख रूपए की लागत से शौचालय बनाए जा रहे है जिसकी मॉनिटरिंग का काम राज्य शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे देख रहे थे और शौचालय के पूर्णता प्रमाण पत्र देने की एवज में प्रदीप खरे ने 5 प्रतिशत राशि जो कि 17 लाख रुपए बनती है, की मांग की थी। इसकी शिकायत सहायक इंजीनियर दिलीप साधव ने लोकायुक्त टीम इंदौर को की और लोकायुक्त टीम इंदौर ने योजना बनाकर एक लाख रूपए की राशि लेते हुए प्रदीप खरे को रंगे हाथों धर दबोचा।

लोकायुक्त टीम इंदौर ने जिला परियोजना समन्वयक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के प्रकरण दर्ज कर लिया और अब लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सचिन पटेरिया (लोकायुक्त इंस्पेक्टर)-

इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के निर्देशन में इंदौर इकाई द्वारा धार में कार्रवाई की गई है। आवेदक दिलीप साधव है जो सहायक इंजीनियर के पद पर शिक्षा विभाग में पदस्थ है। शिक्षा विभाग में समस्त बालक बालिका विद्यालय में लगभग 122 शौचालयों का निर्माण होना था। इनका निर्माण लगभग पूर्ण होने के कगार पर है। प्रत्येक विद्यालय के लिए 2 लाख 81 हजार रुपए की राशि स्वीकृत थी। कुल मिलाकर 3 करोड़ 40 लाख रूपए की कुल राशि थी। 5 प्रतिशत की दर से लगभग 17 लाख रूपए के रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसमें एक लाख रूपए देते हुए आज पकड़ा है। इनके द्वारा पहली किश्त 80 हजार रुपए दो दिन पहले लिए जा चुके थे।