धनकुबेर निकला नगर निगम का एकाउंट्स ऑफिसर, जानिए लोकायुक्त जांच में नगद, जेवरात और क्या क्या मिला

557

मुरैना। नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर संतोष शर्मा के 3 ठिकानों पर आज सुबह मारे गए छापों में वह धन कुबेर के रूप में सामने आया है। जांच के दौरान लाखों रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर मिले हैं।
मुरैना के बसंत विहार बंगले से 8 लाख कैश, बड़ी पॉलीथिन में भरकर सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। बंगले की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है। घर से 3 कार और तीन बाइक भी मिली हैं। कई प्राॅपर्टी के कागज भी टीम के हाथ लगे हैं। टीम ने नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापे के दौरान संतोष के घर से 8 लाख रुपए 500-500 के नोटों की गडि्डयां मिली हैं। सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं।
लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि कल उनके लाकर की जांच की जाएगी।

संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से जमे हैं। इससे पहले वह कैलारस में CMO के पद पर पदस्थ थे।