

Lokayukta Trap: होमगार्ड का हवलदार ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
छतरपुर: Lokayukta Trap: छतरपुर में होमगार्ड का एक हवलदार ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार सेवा केन्द्र संचालक से पांच हजार की रिश्वत लेते नगर सेना का हवलदार गिरफ्तार हुआ है। यह कार्यवाही सागर लोकायुक्त की टीम ने की है।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ड्रिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय का है। जहां होमगार्ड कार्यालय परिसर में आधार सेवा केन्द्र संचालक से पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत लेते नगरसेना का हवलदार अनुदेशक सुरेन्द्र राय गिरफ्तार किया गया है। जिसे सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामले में लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार सेवा केन्द्र संचालक मनीष तिवारी की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई और होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र राय पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। जहां आधार सेंटर चलाने के ऐवज में की गई थी पांच हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसे आरोपी की रेकी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।