WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap : लोकायुक्त ने सोनकच्छ के तहसीलदार को 7 हजार लेते गिरफ्तार किया!

WhatsApp Image 2024 12 27 At 19.12.34

Lokayukta Trap : लोकायुक्त ने सोनकच्छ के तहसीलदार को 7 हजार लेते गिरफ्तार किया!

तहसीलदार के एक सहायक प्राथमिक शिक्षक को भी इस मामले में पकड़ा! 

Sonkatch (Dewas) : लोकायुक्त पुलिस ने सोनकच्छ में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए तहसीलदार व प्राथमिक शिक्षक को रंगे हाथों पकड़ा। यह रिश्वत जमीन के नामांतरण के लिए मांगी गई थी। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक ने पहले रिश्वत ली और उसे ले जाकर तहसीलदार को दी। लोकायुक्त ने तहसीलदार मनीष जैन और प्राथमिक शिक्षक जयसिंह परमार दोनों को पकड़ लिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनकच्छ तहसील के ग्राम सांवेर के रविंद्र पिता सज्जन सिंह दांगिया ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को आवेदन दिया था, कि ग्राम कुमारिया राव इंदौर-भोपाल रोड पर भूमि है। जिसके नामांतरण के लिए लोकसेवा कार्यालय सोनकच्छ में 1 माह पूर्व आवेदन किया था। यहां पर प्राथमिक शिक्षक जयसिंह परमार ने तहसीलदार से काम करवाने का बोला था। इसके लिए 7000 हजार रुपए मांगे गए थे।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 19.12.34 1

आवेदक की शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर आज 27 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त (उज्जैन) अनिल विश्वकर्मा द्वारा ट्रैप दल का गठन किया।

तहसील परिसर सोनकच्छ में पहले प्राथमिक शिक्षक जयसिंह परमार ने आवेदक से रुपए प्राप्त किए और तहसीलदार मनीष जैन को ले जाकर उनके चैंबर में दिए तो आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रिश्वत की 7 हजार की राशि सहित पकड़ लिया गया। प्राथमिक शिक्षक रवींद्र वर्तमान में निर्वाचन शाखा सोनकच्छ में अटैच है। लोकायुक्त के इस ट्रैप दल के सदस्य डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, संदीप, उमेश, श्याम शर्मा और महेंद्र थे।