WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

WhatsApp Image 2026 07 03 At 17.02.04

Lokayukt Trap: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

रीवा: Lokayukt Trap: लोकायुक्त पुलिस की रीवा टीम ने आज उमरिया जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया जिले में पटना खुर्द के शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह द्वारा दिनांक 18.05.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि मेरी पत्नी पार्वती सिंह का सलग्नीकरण का आदेश निरस्त करवाने एवं रवानगी न देने की एवज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उफरी के मेडिकल ऑफिसर डॉ महेश चंद्र शर्मा द्वारा 10000/- रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 5000/- रुपये रिश्वत प्राप्त की गई एवं 5000/- रुपए रिश्वत की और मांग की गयी। जिस पर आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में टीम गठित कर ट्रैप कारवाही की गई। आरोपी डॉ महेश चंद्र शर्मा, मेडिकल ऑफिसर को शिकायतकर्ता से 5000/–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेपकर्ता अधिकारी-

श्री संदीप सिंह भदौरिया, निरीक्षक एवं श्री एस राम मरावी निरीक्षक द्वारा विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।