WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ACB Trap: विद्युत यांत्रिकी विभाग के बाबू को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

WhatsApp Image 2026 07 03 At 12.10.56 PM

ACB Trap: विद्युत यांत्रिकी विभाग के बाबू को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

दुर्ग। ACB Trap: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विद्युत यांत्रिकी विभाग के एक बाबू को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, जिसने अपने ही विभाग के बाबू से PF की राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने PF से 5 लाख निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में सहायक ग्रेड 2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत बाबू ने ACB से कर दी थी।

शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाया और सहायक ग्रेड 2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल ACB की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।