Lokayukt’s Big Action: सब इंजीनियर के 2 ठिकानों पर छापा, मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

1228
Hema Mina Lokayukt Case

Lokayukt’s Big Action: सब इंजीनियर के 2 ठिकानों पर छापा, मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

भोपाल: लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ सब इंजीनियर हेमा मीणा के दो ठिकानों पर आकस्मिक छापा मारा। इस कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस को करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है।

Hema Meena

पता चला है कि हेमा मीणा द्वारा रायसेन में एक फार्म हाउस बनाया गया है और विदिशा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है। कुल मिलाकर लोकायुक्त में प्रारंभिक अनुमान जो लगाया है, उसके अनुसार कुल मिली संपत्ति उनकी वास्तविक आय से 232% ज्यादा बताई जा रही है।

अभी तक करीब 5 से 7 करोड रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। अभी जांच जारी है और भी ज्यादा संपत्ति का खुलासा हो सकता है।