WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Loksabha Elections in MP: 13 करोड़ से अधिक की नगदी जब्त,अवैध शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु भी हो रही जब्त

Loksabha Elections in MP: 13 करोड़ से अधिक की नगदी जब्त,अवैध शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु भी हो रही जब्त

भोपाल :  मध्यप्रदेश में चार चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय है। अब तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपए नगद राशि प्रदेशभर से जब्त की जा चुकी है। मादक पदार्थ, सोना-चांदी और बहुमूल्य सामग्री भी चुनाव के दौरान हो रही जांच में जब्त की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 11 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपए नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रुपए मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रुपए है।

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रुपए मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रुपए मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। इसके अलावा 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रुपए मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।