गैंग रेप के आरोप में पूर्व मुख्य सचिव से SIT की लंबी पूछताछ

881

गैंग रेप के आरोप में पूर्व मुख्य सचिव से SIT की लंबी पूछताछ

एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में निलंबित अंदमान – निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जीतेंद्र नारायण से पुलिस ने हाल ही में पोर्ट ब्लेयर मे लंबी पूछ ताछ की। SIT चीफ मोनिका भारद्वाज इस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि नारायण ने नौकरी देने का झांसा देकर 21 वर्षीय एक महिला के साथ अपने बंगले पर कथित दुष्कर्म किया था। बताया गया है कि नारायण के साथ अन्य कुछ और अधिकारियों ने भी इस महिला के साथ गैंगरेप किया। राज्य के लेबर कमिश्नर पीएल ऋषि भी इस मामले में आरोपी हैं।
नारायण यूटी काडर के IAS अधिकारी है। सरकार ने उन्हें 17 अक्टूबर 2022 को इस मामले में सस्पेंड किया था।
नारायण ने अपने आरोपों को खारिज करते हुए एक पत्र 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा था और कहा था कि जिस दिन का यह मामला है उस दिन वे दिल्ली में थे। बता दें कि नारायण पूर्व में दिल्ली में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
नारायण के खिलाफ 1 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी जब उनका तबादला दिल्ली वित्त निगम के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद पर किया गया था। सरकार ने 17 अक्टूबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। युवती ने प्राथमिकी में दावा किया है कि मुख्य सचिव ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के विभिन्न विभागों में 7800 पदों की नियुक्ति बिना किसी औपचारिक साक्षात्कार के केवल सिफारिश के आधार पर की है।
पीड़िता का आरोप है कि उसे सरकारी नौकरी का प्रलोभन देकर मुख्य सचिव के आवास पर बुलाया गया और 14 अप्रैल और 1 मई को दुष्कर्म किया गया।