Loot at Tanishq Show Room : आरा के तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटे, 2 बदमाशों से 2 झोला गहने मिले, 4 की तलाश!

शो रूम खुलते ही लुटेरे घुसे और लूटपाट की, फोन करने पर भी पुलिस नहीं पहुंची!

1249

Loot at Tanishq Show Room : आरा के तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटे, 2 बदमाशों से 2 झोला गहने मिले, 4 की तलाश!

 

Aara (Bihar) : आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ के गहने लूटकर ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भी गोली चलाई। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो झोला ज्वेलरी बरामद की गई। उनके साथी 4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। बदमाशों ने करीब 25 करोड़ के गहने लूट लिए।

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उसका हथियार छीन लिया।।शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की।

 

भोजपुर के एसपी राज ने बताया कि पुलिस ने शोरूम के अंदर हुई लूट की फोटो वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर की थी। बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटे पुल के पास 3 बाइक पर 6 संदिग्धों को देखा। उनके रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 2 बड़े झोले में तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात मिले हैं।

पकड़े गए बदमाशों के नाम सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता और सोनपुर के सेमरा निवासी कुणाल कुमार हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाकी के अपराधियों को पकड़ने में जुटी है। एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। सभी चौक-चौराहे पर नाकेबंदी कर दी गई है।

IMG 20250310 WA0138

10 बजे शो रूम खुलते ही लुटेरे पहुंचे

शोरूम के गार्ड मनोज कुमार ने बताया कि 10 बजे शोरूम खुला ही था,तभी 3 बाइक से 6 अपराधी आए और शोरूम के पास गाड़ी खड़ी कर दी। शोरूम के नियम के अनुसार, 4 से अधिक लोगों को एक साथ एंट्री नहीं दी जाती है। इसलिए पहले 2 लोग अंदर गए और जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया, उसने मेरे सिर पर पिस्टल रख दी। मेरे साथ मारपीट भी की और राइफल भी ले गए। शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए। लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा।

IMG 20250310 WA0140

पुलिस ने समय पर एक्शन नहीं लिया

शो रूम की सेल्सगर्ल सिमरन ने बताया कि जैसे ही अपराधी गार्ड को धक्का देकर अंदर पहुंचे। मैंने पुलिस को 20 से 25 बार कॉल किया। लेकिन, तुरंत एक्शन नहीं लिया गया। सिर्फ कहा जा रहा था कि गाड़ी पहुंच रही है। अपराधी 10 की संख्या में थे। सभी के पास दो-दो हथियार थे। अंदर आते ही सभी स्टाफ का फोन लेकर माथे पर हथियार लगा दिया। इसके बाद काउंटर के सारे गहने लेकर फरार हो गए।

IMG 20250310 WA0141