WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Love Jihad: रीवा न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर हमला, अधिवक्ताओं ने की मारपीट

Love Jihad: रीवा न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर हमला, अधिवक्ताओं ने की मारपीट

Love Jihad

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा के जिला न्यायालय में उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा रजिस्टर्ड मैरिज करने न्यायालय पहुंचा और न्यायालय में अधिवक्ताओं ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। स्थिति ऐसी बनी कि मौके पर पुलिस को पहुंच कर बीच बचाव करना पड़ा और युवक व युवती दोनों को अधिवक्ताओं के बीच से निकाल कर सुरक्षित थाने पहुंचाया। इस दौरान बीच बचाव करने आए अधिवक्ताओं सहित पुलिस कर्मियों से भी अधिवक्ताओं ने झूमा झटकी की।

दरअसल पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रीवा के ही रहने वाले युवक युवती आज शादी करने कोर्ट पहुंचे थे। युवती अपने प्रेमी के साथ बुर्का पहन कर न्यायालय पहुंची थी और अधिवक्ता चेंबर में अधिवक्ता के साथ शादी से संबंधित प्रकिया को समझ रही थी। इसी दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी तो युवक ने खुद को मुस्लिम बताया जबकि युवती हिन्दू समाज की ब्राह्मण युवती निकली। जिस पर अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई युवती व अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

लव जिहाद का मामला जानकार पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक और युवती को अधिवक्ताओं की भीड़ से बचा कर थाने पहुंचे। युवती को पुलिस जीप से तो युवक को थाना प्रभारी स्कूटी में बैठाकर न्यायालय से भागे, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस मामले संघ कार्यकर्ताओं ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कहते हुए बताया की युवती प्रेग्नेट है और करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।