WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया जिला कलेक्टर का अभिनंदन

WhatsApp Image 2022 03 03 At 5.56.48 AM 696x452

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के आनंद शिंदे के सानिध्य में कलेक्टर आशीष सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पत्र का वाचन करते हुए जिला सचिव दिलीप चौहान ने कहा कि उज्जयिनी की गौरव गाथा का यशगान पूरी दुनिया में गुंजायमान करने के लिए आपके द्वारा किए गए अहर्निश प्रयासों के फलस्वरूप ही उज्जैन 11 लाख 71 हजार 78 दीपों का विश्व कीर्तिमान बनाने में कामयाब हो सका है।

आपके इस योगदान के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आपको सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव करता है। जिस पर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस कार्य में आप सबका सहयोग सराहनीय रहा है।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के मंत्री मनीष कारपेंटर राज्य कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, राम सिंह बनिहार, मांगीलाल पाटीदार, राजीव सिंह सेंगर, आदर्श कुमार जामगड़े, नागूलाल शर्मा, विनोदसिंह पवार, हाथ ठेला फुटकर व्यापारी संघ से संजय सिंह चौहान, कालूराम चौहान आंगनवाड़ी से माया जोशी, रीता नागर, तरुणा जैन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।