WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mahadev Betting App : महादेव सट्टेबाजी ऐप का एक मालिक UAE में गिरफ्तार!

अब ED की प्रत्यर्पण करके भारत लाने की तैयारी!

813
WhatsApp Image 2023 12 13 At 10.20.34 AM

Mahadev Betting App : महादेव सट्टेबाजी ऐप का एक मालिक UAE में गिरफ्तार!

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजनीति में तूफान लाने वाले महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो सरगनाओं में से एक रवि उप्पल को ईडी के निर्देश पर जारी इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस पर वहां की पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार कर लिया। रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है। अब उसका प्रत्यर्पण कर उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात में पकड़ा गया है। भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत सरकार ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सहित कई अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। अवैध और गैरकानूनी ऐप्स बताते हुए इसको बैन कर दिया गया था।

रवि उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है। संघीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की एक विशेष अदालत के सामने उप्पल और इंटरनेट-आधारित प्लेटफार्म के एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था। बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल द्वारा एक रेड नोटिस जारी किया गया था।

रवि उप्पल पर ईडी ने लगाए
एजेंसी ने आरोप पत्र में अदालत को सूचित किया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश वानुअतु का पासपोर्ट लिया है। जबकि, उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपए है।

ऐसे चलाया जाता था महादेव ऑनलाइन ऐप
ईडी की जांच से पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप यूएई के एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता है। इसमें कहा गया था कि यह ऐप अपने सहयोगियों को 30 से 70% लाभ अनुपात पर फ्रेंचाइजी देकर संचालित होता है। जांच में कहा गया था कि सट्टेबाजी की आय को विदेशी खातों में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर हवाला ऑपरेशन किया जाता है।