WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

निकाय चुनाव में कांग्रेस की कसौटी पर खरे उतरे महेंद्र कटारिया को दूसरी बार मिला अवसर

WhatsApp Image 2023 01 23 At 1.12.28 PM 696x1060

रतलाम. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 20 जिलों के अध्यक्ष बदलते हुए नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी।कांग्रेस ने रतलाम शहर और ग्रामीण अध्यक्ष की सूची भी जारी कर दी है।

जारी इस सूची से शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ महीनों से चल रही पेशोपेश पर विराम लग गया हैं।शहर कांग्रेस की कमान लगातार दूसरी बार कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कटारिया के हाथों में दी गई है।

कटारिया की नियुक्ति के साथ ही अब शहर में कांग्रेस हाईकमान को विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में महेन्द्र कटारिया की अगुवाई में इतिहास रचेगी।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 1.12.28 PM 1

बता दें कि मई 2020 में महेंद्र कटारिया को पहली बार शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।उसके बाद कटारिया ने कांग्रेस नेताओं को विश्वास में लेकर एकजुट करके संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी में सक्रियता दिखाई थी और नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा था, जिसके चलते भाजपा की लीड 24 हजार से घटकर 8 हजार पांच सौ ही रह गई थी।यही कारण रहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दूसरी बार कटारिया पर भरोसा जताया है।