WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम में खाद्य तेल के डिब्बे चोरी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल, चोर ने चुराएं डिब्बों को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा औने-पौने दामों में खरीदना कबूला!

WhatsApp Image 2026 06 29 At 16.53.13

रतलाम में खाद्य तेल के डिब्बे चोरी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल, चोर ने चुराएं डिब्बों को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा औने-पौने दामों में खरीदना कबूला!

माणकचौक के किराना व्यापारी पर भी अपराध दर्ज!

Ratlam : शहर के अलकापुरी क्षेत्र में बीती 26 जून को एक किराना दुकान से तेल का डिब्बा चुराकर भाग रहें युवक को दुकानदार ने कर्मचारियों की सहायता से रंगे हाथ पकड़ लिया था। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान यश चौहान निवासी कस्तूरबा नगर स्थित राजीव नगर के रूप में की गई थी। बता दें कि युवक ने चोरी की घटना को 26 जून दोपहर को अलकापुरी स्थित नेहा किराना दुकान से फॉर्च्यून कंपनी का मुंगफली तेल का डिब्बा चुराया था और भाग रहा था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार वह ग्राहक के रूप में दुकान के अंदर सामान लेने गया था तभी आरोपी ने मौका पाकर तेल का डिब्बा उठाया और भागने लगा था। दुकानदार ने शोर मचाकर कर्मचारियों की मदद से उसे दबोच लिया था।

WhatsApp Image 2026 06 29 at 16.53.13 1

इसके बाद दुकानदार ने औद्योगिक थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को जांच में सामने आया था कि यश चौहान आदतन चोर है और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है इसके द्वारा 15 दिन पहले इसी ने नेहा किराना स्टोर से तेल का डिब्बा चुराया था जिसे घटना के बाद धानमंडी में पकड़ा था।

डिब्बा चोरी करने के बाद यही युवक धानमंडी में एक डिस्पोजल व्यापारी के यहां गल्ले से नोट निकालते समय व्यापारियों द्वारा इसे पकड़ लिया गया था। यह आरोपी धानमंडी और आसपास के किराना व्यापारियों के यहां से कई बार तेल के डिब्बे चुरा चुका था क्षेत्र के किराना व्यापारी आए दिन हो रही चोरियों से परेशान थे।

IMG 20260625 WA0010

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह माणकचौक के एक किराना व्यापारी को 2700 रुपए का तेल का डिब्बा मात्र 500-600 रुपए में बेच देता था। अब पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले उस व्यापारी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

व्यापारियों में आक्रोश!

लगातार हो रही तेल चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किराना व्यापारी परेशान हैं। आपको बता दें कि एक डिब्बे की कीमत ढाई से तीन हजार रुपए तक होती है। चोर के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और डिब्बा खरीदने वाले व्यापारी पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है वहीं तेल के डिब्बे खरीदने वाले व्यापारी पर कार्रवाई हेतु तफ्तीश में जुटी है!