Major accident in Uttarakhand : शादी में गया वाहन दुर्घटनाग्रस्त

खाई से 13 शव निकाले, 16 लोग थे गाड़ी में

1432

Champawat : सोमवार की रात उत्तराखंड के चम्पावत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर ये दुर्घटना हुई। ये लोग एक शादी से लौट रहे थे। गाड़ी में 16 लोग सवार थे, 13 शव निकाले जा चुके हैं। बचाव का काम जारी है। ये हादसा बुुड़म से करीब तीन किलोमीटर आगे हुई। दुर्घटना में मृतकों के बाद शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए।

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन में सवार लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर वापस आ रहे थे। बीती रात करीब सवा 3 के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी ककनई के लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

16 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बचाव में 3 लोग घायल मिले।