Major IAS Reshuffle in MP: 12 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, डॉ राजेश राजौरा VP NVDA,एस एन मिश्रा APC, संजय दुबे को होम 

1482
IAS Empanelment

Major IAS Reshuffle in MP: 12 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, डॉ राजेश राजौरा VP NVDA,एस एन मिश्रा APC, संजय दुबे को होम 

 

भोपाल: राज्य शासन ने कल रात 12 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ राजेश कुमार राजौरा अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग और प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड और सदस्य पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल पदस्थ किया है। वे अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग और परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इसी बैच के एसएन मिश्रा अब कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) होंगे। उनके पास अपर मुख्य सचिव जनजाति कार्य विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को वित्त विभाग से हटाकर संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान पदस्थ किया गया है। वे अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

संजय दुबे को अपने वर्तमान दायित्वों प्रमुख सचिव ऊर्जा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ अब गृह विभाग का भी दायित्व भी सौंपा गया है।

श्रीमती दीपाली रस्तोगी को वाणिज्यिक कर विभाग से हटा दिया गया है। अब वे केवल प्रमुख सचिव सहकारिता और महिला एवं बाल विकास विभाग रहेगी। अमित राठौर को वाणिज्य कर विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।

1997 बैच के IAS अधिकारी मनीष सिंह को प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। वह अभी तक जल संसाधन विभाग के PS थे।

2009 बैच के तरुण कुमार पिथोड़े प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम पदस्थ किया गया है।

रोशन कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है।

सुश्री गुंचा सनोवर उपसचिव को अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर,शीला दाहिमा अतिरिक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल को उपसचिव सहकारिता विभाग और प्रताप नारायण यादव उप सचिव सहकारिता विभाग को प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।