WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Major IAS Reshuffle in MP: नीरज मंडलोई बने CM के ACS, मीडियावाला की खबर पर लगी मुहर

1303
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

Major IAS Reshuffle in MP: नीरज मंडलोई बने CM के ACS, मीडियावाला की खबर पर लगी मुहर

भोपाल: राज्य शासन ने आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के अधिकारी नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग को अब ऊर्जा विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव भी नियुक्त किया गया है। वे डॉ राजेश कुमार राजोरा का स्थान लेंगे जो अपर मुख्य सचिव NVDA और उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग बने रहेंगे।

बता दे कि मीडिया वाला ने अभी कुछ दिन पहले ही यह खबर दी थी कि नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री होंगे। हमने यह भी कहा था कि यह आदेश शीघ्र ही जारी होंगे और आज यह आदेश जारी हो गए।

Read More…


नीरज मंडलोई होंगे CM के ACS, शीघ्र जारी होंगे आदेश 


अन्य महत्वपूर्ण पद स्थापना में 1993 बैच के संजय दुबे नगरीय विकास एवं आवास विभाग के नए अपर मुख्य सचिव होंगे। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। संजय कुमार शुक्ला को अब सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

डीपी आहूजा को प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग बनाया गया है। वे मछुआ कल्याण, आयुष और मत्स्य विभाग का काम भी पूर्व देखते रहेंगे।

एम सेल्वेंद्रन को कृषि विभाग से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग बने रहेंगे। निशांत बरबड़े को उच्च शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। उन्हें अब किसान कल्याण और कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रबल सिपाही सचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अब आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। राखी सहाय प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर को सचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर बनाया गया है। तन्वी हुड्डा अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर को अपने वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।