

Major IPS Reshuffle: 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई IG और SP हुए इधर-उधर
विनोद काशिव की रिपोर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के प्रभार में भारी फेरबदल किया है।
कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बदले गए हैं और कई जिलों के एसपी को इधर-उधर किया गया है।
सरगुजा के आईजी अंकित कुमार गर्ग को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजनांदगांव के आईजी दीपक कुमार झा को सरगुजा रेंज का आईजी बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी पदस्थ किया गया है।
कई जिलों के एसपी भी हटाए गए हैं और नई पदस्थापना की गई है।राजेश कुमार अग्रवाल को सरगुजा और विजय अग्रवाल को दुर्ग का SP बनाया गया है।
भावना गुप्ता को एसपी बलौदा बाजार- भाटापारा पदस्थ किया गया है। सूरज सिंह को एसपी धमतरी और लक्ष्य शर्मा को एसपी खैरागढ़, अंजनैय वार्ष्णेय को एसपी सारंगढ़ ,योगेश कुमार पटेल को एसपी बालोद, एस आर भगत को एसपी गौरेला और विजय पांडे को एसपी जांजगीर चांपा पदस्थ किया गया है।