Major Operation by Delhi Police in Banswara : आतंकी साजिश का पर्दाफाश, बांसवाड़ा से आतंकी फरहान गिरफ्तार!

122

Major Operation by Delhi Police in Banswara : आतंकी साजिश का पर्दाफाश, बांसवाड़ा से आतंकी फरहान गिरफ्तार!

Banswara : देश के विभिन्न शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले नेटवर्क का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की बात सामने आई है। इसी कड़ी में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से भी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शुक्रवार देर रात बांसवाड़ा पहुंची और एक घर पर दबिश देकर फरहान पुत्र बाबर खान को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि फरहान पहले मुंबई में ओला कैब चलाता था और पिछले कई महीनों से अपनी बहन के घर रह रहा था। कार्रवाई के बाद पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहरों में सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों और रणनीतिक महत्व के ठिकानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनके निशाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट, पावर हाउस और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, विस्फोटक सामग्री, ग्रेनेड और अन्य आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल स्पेशल सेल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क के देश-विदेश कनेक्शन की जांच जारी है!