इंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली जमानत, इंदौर में पीड़ित परिवार में आक्रोश

147

इंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली जमानत, इंदौर में पीड़ित परिवार में आक्रोश

के के झा की विशेष रिपोर्ट

इंदौर: देशभर में चर्चा में रहे इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। इस खबर की पुष्टि मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने की है, हालांकि अदालत का विस्तृत आदेश अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 18.30.01

जमानत की खबर मिलते ही इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार में गहरा आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है। राजा की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “हमारे बेटे के साथ जो हुआ, वह बहुत क्रूर था। हमें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन जमानत मिलने से हमारा विश्वास डगमगा गया है। हम चाहते हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।”

पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। दंपति 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और 26 मई को सोहरा (चेरापूंजी) गए, जहां से दोनों के लापता होने की सूचना मिली थी।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 18.30.02

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोहरा पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पर्वतारोहण दलों और स्थानीय ग्रामीणों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। 2 जून को वेई साडोंग फॉल्स के पास एक खाई में राजा का शव बरामद हुआ था।

जांच एजेंसियों का दावा है कि सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर तीन सुपारी किलर्स—आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी—को हत्या के लिए हायर किया था, जिन्होंने सोनम की मौजूदगी में इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने सोनम और कुशवाहा सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 18.31.51

5 सितंबर को पुलिस ने सोहरा सब-डिवीजन के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 790 पन्नों का विस्तृत चार्जशीट पेश किया, जिसमें कथित साजिश और सबूतों का पूरा ब्यौरा दिया गया है।

फिलहाल, सोनम को मिली जमानत के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और इंदौर सहित पूरे देश की नजरें अब आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।