Malpua Offered as Bhog to two Thousand Cows : पुरषोत्तम मास में 2 हजार गोमाताओं को 4 हजार मालपुए का भोग!

पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का विशेष महत्व!

46

Malpua Offered as Bhog to two Thousand Cows : पुरषोत्तम मास में 2 हजार गोमाताओं को 4 हजार मालपुए का भोग!

Ratlam : पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर वाघेला गोसेवक जीव दया समिति द्वारा नगर की विभिन्न महिला मंडलों एवं गोभक्तों के सहयोग से गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान रतलाम शहर एवं आसपास की प्रमुख गौशालाओं में लगभग 2 हजार गौमाताओं को 4 हजार मालपुओं का भोग लगाकर हरा चारा, ताजे फल, खल एवं कपासिया सहित पौष्टिक आहार खिलाया। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए गौसेवा एवं जीव दया के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों से गौमाताओं को मिष्ठान एवं भोजन कराया।

IMG 20260614 WA0020 scaled

यह सेवा कार्य खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला, सागोद गांव स्थित नगर निगम संचालित गौशाला, बंगारू स्थित श्रीराम गौशाला, सैलाना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला तथा त्रिवेणी रोड स्थित बकरा गौशाला में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान गौभक्तों ने गौमाताओं की पूजा-अर्चना कर उनके स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना भी की। श्रीमती कृष्णा कुमारी राजबहादुर, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, अनीता व्यास, सोनू व्यास, प्रतिभा वाघेला, राजश्री चौहान, श्रीमती आशा भट्ट, मनोरमा चौहान, दिव्यांशी सोलंकी, याशिता चौहान, गरिमा चौहान, शिखा चंद्रावत, महिमा मकवाना, गायत्री सिसोदिया एवं जयश्री मनी सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, निर्मल व्यास, शक्ति सिंह चौहान, भैरूलाल राठौड़ एवं अन्य सदस्यों का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20260614 WA0019

गौसेवा को बताया पुण्य का कार्य!

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का विशेष महत्व माना गया है। इसी भावना के साथ नगर के गोभक्तों एवं महिला मंडलों के सहयोग से यह सेवा अभियान संचालित किया गया, जिससे गौशालाओं में रह रही गौमाताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके। आयोजन के प्रति गौशाला प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की!