ख्यात रंगकर्मी एवं युगबोध के संस्थापक ओमप्रकाश मिश्रा का अभिनंदन!

38

ख्यात रंगकर्मी एवं युगबोध के संस्थापक ओमप्रकाश मिश्रा का अभिनंदन!

Ratlam : समग्र मालवा द्वारा मनाए जा रहें वैचारिक अनुष्ठान मालवा विचार मंथन के अंतर्गत रतलाम के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं युग बोध संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश मिश्रा का शाल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेता चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मालवा विचार मंथन का आयोजन संपूर्ण मालवा क्षेत्र के लिए अनुकरणीय हैं और इस प्रकार के आयोजन करने से समाज को एक नई दिशा प्राप्त होती हैं। ओस्तवाल ने अटल ग्राम आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने ओम प्रकाश मिश्रा के व्यक्तित्व पर विचार साझा करते हुए कहा कि विभिन्न कलाओं को एवं समाज की बुराइयों को मंच पर स्थान प्रदान कर समाज का ध्यान आकर्षित किया हैं। जो अनुकरणीय हैं। विशेष अतिथि जल सलाहकार आनंद व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रसन्नता का विषय हैं कि जावरा में लगातार समग्र मालवा द्वारा तीसरे वर्ष विचार मंथन का आयोजन किया जा रहा हैं। आज इस प्रकार के आयोजन से समाज दूर होता जा रहा हैं जबकि विचारों के आदान-प्रदान से ही समाज का कल्याण होता है तथा उसे एक नई दिशा प्राप्त होती है।

 

संस्थापक अभय कोठारी के जल संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जलसंरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहें हैं जो संपूर्ण जिले के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि समाज को जागृत करने का सशक्त माध्यम नाट्य मंच है जिसके माध्यम से समाज की अनेक विसंगतियों को सामने लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता है और उनकी प्रतिभाओं का उपयोग समाज निर्माण में किया जाना आवश्यक हैं।

IMG 20260614 WA0024

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया सरस्वती वंदना डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने प्रस्तुत की, स्वागत भाषण जगदीश उपमन्यु एवं अतिथियों का परिचय संस्था प्रमुख अभय कोठारी ने दिया तथा संचालन डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने किया।

इस अवसर पर साहित्यिक समापन के अन्तर्गत साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया जिसमें डॉ.प्रकाश उपाध्याय, रमेश मनोहर, डॉ. सीएम. मेहता, राजेंद्र श्रोत्रिय, विजय जैन, मनोहर सिंह चौहान, मधुकर, सतीश शिकारी, राम चचलानी, फजल हयात , रणजीतसिंह राठोर, राजेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश हेमावत आदि ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अभय कोठारी, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र त्रिवेदी, सह-संयोजक अभय श्रीवास्तव, जगदीश उपमन्यु, शिखर धारीवाल, दिलीप त्रिवेदी, अमित ताम्रकार, मनोहर भाटी ने किया। साहित्यिक गोष्ठी का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने एवं आभार अभय श्रीवास्तव ने माना!